स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष ने किया फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। केतार प्रखंड अंतर्गत बलिगढ़ आंगनबाड़ी केंद्र एवं दासीपुर चौपाल में सोमवार को ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति के अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता ने फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्‍होंने कई लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाई।

मौके पर मनीष कुमार गुप्ता ने कहा कि फाइलेरिया मच्छर के काटने से होने वाला संक्रामक रोग है। इससे बचाव के लिए सरकार द्वारा लोगों को मुफ्त में दवा दी जा रही है। फाइलेरिया मुक्ति अभियान 10 फरवरी से 25 फरवरी तक चलेगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए स्वास्थ्य सहिया, आंगनबाड़ी सेविका घर-घर जाकर दो वर्ष के ऊपर के सभी लोगों को दवा की खुराक देंगे।

श्री गुप्‍ता ने बताया कि दो से पांच वर्ष के बच्चों को डीईसी एवं एल्बेडाजोल की एक-एक गोली दी जाएगी। छह से चौदह साल के किशोर को डीईसी की दो व एल्बेडाजोल की एक गोली दी जाएगी। इसी तरह, 15 साल के ऊपर के लोगों को डीईसी की तीन गोली एवं एल्बेंडाजोल की एक गोली की खुराक दी जाएगी।

अध्‍यक्ष ने कहा कि डीईसी की गोली खाली पेट नहीं खाना है। एल्बेंडाजोल की गोली को चबाकर खानी है। दो साल के कम उम्र के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को दवा नहीं खिलाई जाएगी। गंभीर बीमारी से पीड़ित को भी दवा नहीं दी जाएगी। उन्होंने फाइलेरिया से बचाव के लिए सोने के समय मच्छरदानी का प्रयोग करने एवं घर के आसपास साफ-सफाई रखने की जरूरत बताई।

मौके पर शिक्षक नारेन्द्र सिंह, रूपेश कुमार, स्वस्थ्य सहिया ममता देवी, संगीता देवी, सेविका अनिता देवी, संगीता देवी सहित कई लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK