रांची। मुंबई में आयोजित वर्ल्ड एचआरडी कांग्रेस में कोल इंडिया की सहायक कंपनी सीसीएल के निदेशक (कार्मिक) हर्ष नाथ मिश्र को ‘टॉप एचआर इनोवेटर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मानव संसाधन प्रबंधन (एचआर) में उत्कृष्ट नवाचार और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान उनके सतत प्रयासों, नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता और संगठन को उत्कृष्टता की दिशा में अग्रसर करने की उनकी प्रभावशाली भूमिका को रेखांकित करता है।
श्री मिश्र के नेतृत्व में सीसीएल ने एचआर एवं कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावशाली पहल की हैं। यह ना केवल संगठन के भीतर एक समावेशी और सशक्त कार्य संस्कृति विकसित कर रही हैं, बल्कि व्यापक सामाजिक प्रभाव भी उत्पन्न कर रही हैं।
श्री मिश्र के मार्गदर्शन में सीसीएल ने मानव संसाधन विकास के क्षेत्र में अनेक प्रगतिशील नीतियों को लागू किया है। इनमें कर्मचारी सशक्तिकरण, नेतृत्व विकास, कौशल संवर्धन एवं कार्यस्थल पर सकारात्मक वातावरण के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया गया है।
साथ ही, सीएसआर के अंतर्गत सीसीएल द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न योजनाओं का प्रभावी कार्यान्वयन किया जा रहा है, जिससे समाज के वंचित वर्गों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हो रहा है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK