सीसीएल : फरवरी में 100 कर्मी सेवानिवृत्त, दी गई भावभीनी विदाई

झारखंड
Spread the love

रांची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) से फरवरी, 2025 में 100 कर्मी सेवानिवृत्‍त हुए। दरभंगा हाउस में “सम्मान समारोह” आयोजि‍त कर मुख्‍यालय से सेवानिवत्‍त हुए कर्मियों को विदाई दी गई। मुख्यालय में कार्यरत 7 कर्मियों को विदाई दी गई।

मुख्‍यालय के आई.ई. विभाग से मुख्य प्रबंधक (आई. ई.) अरुण कुमार पांडेय, भर्ती विभाग से मुख्य प्रबंधक (कार्मिक) श्रीमती अर्चना सिन्हा, उत्खनन विभाग से मुख्य प्रबंधक (उत्खनन) धर्मेंद्र कुमार, गांधीनगर अस्पताल से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हेमंत केरकेट्टा, गांधीनगर अस्पताल से मुख्य रेडियोग्राफर सुनील के. एन., कल्याण विभाग से वरीय लिपिक श्रीमती गीता कुमारी एवं लपंगा ड्रिलिंग कैंप से रिगमैन मिटिक नाहक सेवानिवत्‍त हुए।

समारोह में आई.ई. विभाग के विभागाध्यक्ष वी.के. शुक्ला, विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक, अधिकारी, कर्मचारी और सेवानिवृत्त कर्मियों के परिवारजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों के अनुभव और योगदान पर आधारित एक शॉर्ट फिल्म प्रदर्शित की गई। इस फिल्म में कर्मियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कंपनी के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके निरंतर विकास की कामना की।

मुख्य अतिथि श्री शुक्ला ने सीसीएल परिवार की ओर से उपस्थित वरिष्‍ठतम सेवानिवृत कर्मियों का अभिनंदन एवं स्‍वागत किया। कहा कि आप सभी का योगदान अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सराहनीय रहा है। उन्होंने सेवानिवृत्‍त कर्मियों के सपरिवार सुखी, स्‍वस्‍थ्‍य जीवन की कामना की।

मंच संचालन और धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (कार्मिक/कल्याण) श्रीमती रेखा पांडेय ने किया। कार्यक्रम की सफलता में कल्याण विभाग और अन्य विभागों का विशेष योगदान रहा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK