पलामू। भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनाई गई। अखिल भारतीय नाई संघ ट्रेड यूनियन के तत्वावधान में चैनपुर के कर्पूरी चौक स्थित भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कैंडल जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष बिजय ठाकुर ने संघ के सभी कार्यकर्ताओं मे जोश भरा और उनके बताये रास्ते पर चलने का आह्वान किया। महानगर अध्यक्ष धनंजय ठाकुर ने कहा कि भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर दलितों, शोषितों व पिछड़ों का मसीहा थे।
श्री ठाकुर ने कहा कि उन्होंने समाज के लोगों को एक नई दिशा दी है। वे सभी को एकजुटता में बांधने का कार्य किया है। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। साथ ही उनके आदर्शों को सभी अपनाते हुए समाज के उत्थान के लिए सोच रखने की जरूरत पर जोर दिया। समाज की एकजुटता एवं उत्थान करना ही जननायक की सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष मंजीत ठाकुर, सचिव बसंत, उप कोषाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, बबलू, सत्यप्रकाश, नथुनी ठाकुर, शशि, राम रतन ठाकुर, अमृत ठाकुर, अभय, गंगा ठाकुर आदि शामिल रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK