भजन-कीर्तन पर खूब झूमे श्रद्धालु
रांची। पुनदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में 194वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन रविवार को किया गया। महाप्रसाद में 151 किलोग्राम की केसरिया मेवा युक्त खीर का भोग भगवान श्री राज श्याम को पुजारी अरविंद पांडे ने लगाया। पूरे विधि विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती की गई।
महाप्रसाद स्व. नरेंद्र जैन और स्व. कुसुम जैन की पुण्यस्मृति में उनके पुत्र ऋषभ जैन व पुत्रवधु जिमी जैन के सौजन्य से किया गया। मंदिर परिसर में उपस्थित 3 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद भोग का वितरण किया गया।
इसके बाद भजन- कीर्तन का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी ने अपने मनमोहक सुमधुर भजनों की अमृत गंगा का रसपान कराते हुए श्रोताओं को खूब झुमाया। पूरा वातावरण को कृष्णमय एवं भक्तिमय बना दिया।
ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर में लगभग 5 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज चौधरी, पूरणमल सर्राफ, विशाल जालान, सुरेश भगत, सुरेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, विष्णु सोनी, मनीष सोनी, नंदकिशोर चौधरी, पवन पोद्दार, शिव भगवान अग्रवाल, विधा देवी अग्रवाल, शोभा जालान, नम्रता जालान, अनुराधा सर्राफ, मनोज कुमार पंडित, चन्द्रदीप साहु, हरीश कुमार, परमेश्वर साहु, धीरज कुमार गुप्ता,अशोक ठाकुर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK