पीएम किसान सम्मान योजना में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा का आरोप

झारखंड
Spread the love

  • प्रमुख दीपा कुमारी ने जांच कर दोषी पर करवाई की मांग की

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। विशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख दीपा कुमारी ने पीएम किसान में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा का आरोप लगाया। प्रमुख ने कहा कि एक तरफ प्रखंड के योग्य लोग पीएम किसान के आवेदन को लेकर दर दर भटक रहे है, वही दूसरी तरफ अंचलाधिकारी और कर्मियों की मिलीभगत से हजारों बाहरी लोगों को योजना से जोड़ा गया है। इसमें झारखंड के अन्य जिलों के लोगों के साथ-साथ छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, उतर प्रदेश के लोग भी शामिल हैं। इतने बड़े पैमाने पर पीएम किसान योजना में फर्जीवाड़ा यहां के लोगों और जन प्रतिनिधियों को अंधेरे में रख कर की गई है। यहां के पदाधिकारी और कर्मी विशुनपुरा अंचल के लोगों से पीएम किसान योजना का काम बंद होने की बात कही जाती रही।

पीएम किसान सम्मान योजना

यह योजना किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा फरवरी, 2019 में शुरू की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत उन्हें प्रति वर्ष 6000 रुपए की राशि तीन किस्तों में दी जाती है।

फर्जीवाड़ा से उत्पन्न समस्या

प्रमुख ने कहा कि अंचल क्षेत्र में किसानों की संख्या सीमित है। बाहरी किसानों को पीएम किसान की स्वीकृति होने से यहां के लोग इससे वंचित हो जाएंगे। अंचल क्षेत्र में काफी किसान है आर्थिक रूप से ना सिर्फ बदहाल हैं, बल्कि मौसमी बेरोजगारी का शिकार भी हैं।

योग्‍य किसानों को जोड़ें

प्रमुख दीपा कुमारी ने कहा कि फर्जीवाड़ा में संलिप्त कर्मियों, पदाधिकारियों पर कठोर कार्रवाई हो। अंचल क्षेत्र से बाहर के लोगों का नाम काटा जाए। उनसे ब्याज सहित पैसे वापस लिए जाएं। बिशुनपुरा अंचल के योग्य किसानों को योजना का लाभ देने के लिए शिविर लगा कर आवेदन लिया जाए।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK