पलामू। जिले के दो प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसका आदेश उपायुक्त की मंजूरी के बाद जिला शिक्षा अधीक्षक संदीप कुमार ने 1 फरवरी, 2025 को जारी कर दिया।
जारी आदेश में कहा गया है कि चैनपुर-1 के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नन्द किशोर तिवारी और हुसैनाबाद-उत्तरी के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राम नरेश राम 31 जनवरी, 2025 को सेवानिवृत्त हो गये हैं। उक्त दोनों पदाधिकारियों के सेवानिवृति के कारण उनके पदस्थापित प्रखंड एवं प्रभार में रहे प्रखंडों के कार्यों में उत्पन्न कठिनाई को देखते हुए उपायुक्त के आदेश पर जिले में कार्यरत पदाधिकारियों को प्रखंड के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी के रूप में कार्य के लिए प्राधिकृत किया जाता है।
यह आदेश स्थायी पदस्थापन के बाद स्वतः समाप्त समझा जाएगा। संबंधित प्राधिकृत पदाधिकारियों को आदेश दिया गया है कि सेवानिवृत्त प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी से दो दिनों के अंदर प्रभार प्राप्त कर अपना कार्य प्रारंभ करेंगे। अनुपालन प्रतिवेदन अधोहस्ताक्षरी को निश्चित रूप से उपलब्ध कराएंगे।
पाटन-1 के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी हरि प्रसाद ठाकुर को चैनपुर, रामगढ़, सदर मेदिनीनगर एवं नगरपालिका का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। छत्तरपुर-पश्चिम के प्रखंड शिक्षा प्रसाद पदाधिकारी कौलेश्वर दास को हुसैनाबाद एवं नौडीहा बाजार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8