रायपुर। छत्तीसगढ़ के जिला बीजापुर के राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के अंतर्गत जंगलों में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए। सर्च ऑपरेशन जारी है। मुठभेड़ में दो जवान शहीद भी हो गए। भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं।
बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने बताया कि जिला बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर बीजापुर DRG, STF और संयुक्त बल को रवाना किया गया था। आज ऑपरेशन के दौरान माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच कई बार मुठभेड़ हुईं।
आईजी ने बताया कि मुठभेड़ के बाद सर्चिंग में अब तक 31 माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। हमारे 2 जवान घायल हुए हैं, उनकी हालत स्थिर है। सर्च ऑपरेशन जारी है। इस मुठभेड़ में हमारा एक DRG और एक STF का जवान शहीद हो गए। साल 2025 में अब तक अलग-अलग मुठभेड़ों में 65 माओवादियों के शव बरामद किए जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “हम जब से सरकार में आए हैं तब से नक्सलवाद के खिलाफ मज़बूती से लड़ाई लड़ रहे हैं। हम अपने जवानों के साहस को सलाम करते हैं कि वे इतनी बहादुरी के साथ नक्सलवाद के खिलाफ लड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का संकल्प है कि मार्च 2026 तक भारत से नक्सलवाद को समाप्त करना है।
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि बीजापुर में हमारे जवानों ने बहादुरी के साथ 31 नक्सलियों को मार गिराया है। मैं इसके लिए उन्हें बधाई देता हूं। यह प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के मार्च 2026 तक देश को नक्सल मुक्त बनाने के संकल्प की दिशा में एक बड़ा कदम है। 2 जवानों ने अपनी जान गंवाई है और मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK