नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस परेड, 2025 और बीटिंग रिट्रीट के लिए टिकटों की बिक्री 2 जनवरी, 2025 से शुरू होगी। टिकट सीधे पोर्टल/प्लेटफॉर्म से खरीदे जा सकते हैं।
लोग aamantran.mod.gov.in से टिकट खरीद सकते हैं।
‘आमंत्रण’ मोबाइल ऐप। इसे मोबाइल सेवा ऐप स्टोर से/दिए गए क्यूआर कोड द्वारा डाउनलोड किया जा सकता है।

मूल फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट और केंद्र/राज्य सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र आदि) प्रस्तुत करने पर बूथों/काउंटरों से भी टिकट खरीदे जा सकते हैं। गणतंत्र दिवस/बीटिंग रिट्रीट रिहर्सल समारोह में शामिल होने के लिए भी साथ ले जाना आवश्यक होगा।
गणतंत्र दिवस समारोह 2025 से संबंधित जानकारी rashtraparv.mod.gov.in पर देखी जा सकती है।
टिकट के दाम
क्र. सं. | आयोजन | टिकटों का मूल्यवर्ग | समय सारणी |
1. | गणतंत्र दिवस परेड (26.01.2025) | ₹100/- और ₹20/- | 2 जनवरी से 11 जनवरी तक, सुबह 09:00 बजे से लेकर उस दिन का कोटा समाप्त होने तक |
2. | बीटिंग रिट्रीटफुल ड्रेस रिहर्सल ( 28.01.2025 ) | ₹20/- | |
3. | बीटिंग रिट्रीट (29.01.2025) | ₹100/- |
यहां से भी खरीदें टिकट
क्र. सं. | टिकट काउंटर का स्थान | तिथियां एवं समय |
1 | भवन (गेट नं. 2) | 02 जनवरी 2025 – 11 जनवरी 2025 पूर्वाह्न – 10 बजे से 1 बजे तक दोपहर – 2 बजे से 4.30 बजे तक |
2 | शास्त्री भवन (गेट नं. 3 के पास) | |
3 | जंतर मंतर (मुख्य द्वार के पास) | |
4 | प्रगति मैदान (गेट नं. 1) | |
5 | राजीव चौक मेट्रो स्टेशन (गेट नं 7 और 8) |
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX