विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। महिला विकास फाउंडेशन के पदधारी और सदस्यों की बैठक कल्याणपुर स्थित बिरसा मुंडा हैलीपेड पार्क में सोमवार को हुई। इसमें संस्था के कार्यों की समीक्षा की गई। संस्था की ओर से बताया गया कि जल्द ही ग्रामीण क्षेत्रों में डायन-बिसाही के विरुद्ध जागरुकता अभियान शुरू किया जाएगा। बैठक में उपस्थित लोगों ने कंप्यूटर प्रशिक्षण का कार्य भी शुरु करने का निर्णय लिया।
महिला विकास फाउंडेशन महिलाओं के अधिकार, सशक्तिकरण और समृद्धि के लिए काम करता है। बैठक में अध्यक्ष मधुलता शर्मा, सचिव चंपा देवी, नेशनल को-ऑर्डिनेटर दीपक शर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर शीतल विश्वकर्मा सहित फाउंडेशन के अन्य सदस्य-गण उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8