टीएसएएफ कैडेट्स ने ऑल इंडिया ओपन स्पोर्ट क्लाइंबिंग चैंपियनशिप में जीते 28 पदक

झारखंड खेल
Spread the love

जमशेदपुर। टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) के स्पोर्ट क्लाइंबिंग एथलीट्स ने ऑल इंडिया ओपन स्पोर्ट क्लाइंबिंग चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 28 पदक जीतकर अपनी चमक बिखेरी। कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में आयोजित चार दिवसीय चैंपियनशिप 13 जनवरी को शुरू हुई। आज समापन के साथ संपन्न हुई।

43 प्रतिभागियों, जिनमें 24 पुरुष और 13 महिला एथलीट्स के साथ 1 पुरुष और 5 महिला प्रशिक्षकों की मजबूत उपस्थिति शामिल थी, ने टीएसएएफ के लिए गौरवपूर्ण प्रदर्शन किया। एथलीट्स ने विभिन्न श्रेणियों में 36 में से 28 पदक जीतते हुए बौल्डरिंग और लीड क्लाइंबिंग में अपनी बेजोड़ क्षमता का प्रदर्शन किया।

इन 28 पदकों में से 2 पदक टीएसएएफ के ओडिशा स्थित एथलीट्स ने हासिल किए, जबकि बाकी सभी झारखंड के टीएसएएफ एथलीट्स ने जीते। यह उपलब्धि टीएसएएफ की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच तक स्पोर्ट क्लाइंबिंग के लिए प्रतिभाओं को पोषित और बढ़ावा देने में पूरी तरह से समर्पित है।

एथलीट्स की पदक तालिका

जूनियर बॉयज बोल्डरिंग

स्वर्ण   –   सागर लोहार
रजत   –   सोनू जमुड़ा
कांस्य  –   विजय सरदार

सब-जूनियर बॉयज बोल्डरिंग

स्वर्ण   –   शंकर सिंह कुनियां  
रजत   –   मोरा बुर्जुली  
कांस्य  –   सुनील महतो

सब-जूनियर बॉयज लीड

स्वर्ण   –  शंकर सिंह कुनियां
रजत   –   मोरा बुर्जुली
कांस्य  –  अनिश महतो

सब जूनियर गर्ल्स बोल्डरिंग

स्वर्ण   – अदिति मोदक
कांस्य  – चंपा लामय

सब जूनियर गर्ल्स लीड

रजत   –  चंपा लामय
कांस्य  – अदिति मोदक

ओपन विमेंस बोल्डरिंग

स्वर्ण   –  सुधा रानी महतो
रजत   – नेहा महतो

ओपन विमेंस लीड

स्वर्ण   – नीतू महतो

ओपन मेंस लीड

रजत   – रंजन प्रधान
कांस्य  – शुभ्रांशु शेखर (ओडिशा)

ओपन मेंस बोल्डरिंग

कांस्य  –  शुभ्रांशु शेखर (ओडिशा)

जूनियर गर्ल्स बोल्डरिंग

स्वर्ण   –  पूजा सिंकू
रजत   – मुन्नी पाड़िया
कांस्य  – देवकी मात्यन

जूनियर गर्ल्स लीड

स्वर्ण   –  पूजा सिंकू
रजत   – मुन्नी पाड़िया
कांस्य  – देवकी मात्यन

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8