विद्यालय के विद्यार्थियों को महात्‍मा गांधी के बारे में बताया

झारखंड
Spread the love

पलामू। हुसैनाबाद स्थित राजकीय मध्‍य विद्यालय के परिसर में प्रार्थना सभा में 30 जनवरी को मनाये जाने वाले ‘शहीद दिवस’ के बारे में विद्यार्थियों को बताया गया। विद्यालय के शिक्षक मो जुबैर ने शहीद दिवस के बारे में विस्‍तार से जानकारी दी।

शिक्षक ने बताया कि आज की तारीख यानी 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या गोली मारकर की गयी थी। देश में भारतीय संविधान लागू के पूर्व ही सिरफिरे युवक नाथूराम ने हत्या कर भारतीय इतिहास को रक्तरंजित किया था।

उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए शिक्षक ने कहा कि कहा कि स्वतंत्रता की लड़ाई में वे बढ़-चढ़कर हिस्सा बिना हथियार के  लिये थे और इस क्रम में कई बार जेल भी गये थे। वे सत्य -अहिंसा के पुजारी थे। ‘हे राम’ उनके अनमोल वचन थे।

एचएम कन्हैया प्रसाद ने कहा कि महात्मा गांधी को महात्मा की उपाधि रविन्द्रनाथ टैगोर और राष्ट्रपिता की उपाधि सिद्धांत से राजनीतिक धुर विरोधी नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने दिया था। आज उनके विचार व सिद्धांतों को आत्मसात करने की जरूरत है। तभी राष्ट्र को समुन्नत बना सकते हैं।

विद्यालय की छात्रा स्वीटी कुमारी ने महात्‍मा गांधी के भजन ‘रघुपति राघव राजा राम …’ गया। इसके बाद उनके चित्र पर उपस्थित सभी शिक्षकों एवं बाल संसद के सदस्यों ने पुष्पांजलि अर्पित की।

बच्चों से उनकी जीवनी से संबंधित प्रश्न पूछे गये। बच्चों ने जवाब दिया। प्रार्थना सभा में राजेश कुमार गुप्ता, कन्हैया प्रसाद, जुबैर अंसारी, राजेश सिन्‍हा, शिक्षिका सुषमा पांडेय, पूनम कुमारी, रश्मि प्रकाश विशेष रूप से उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8