
नई दिल्ली (बूम)। एक हिन्दू लड़की का अपने भाई से शादी करने और गर्भवती होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। यूजर्स इसे वास्तविक घटना बता रहे हैं। वीडियो शेयर कर रहे हैं।
बूम ने पाया कि यह स्क्रिप्टेड वीडियो है। इसको कन्हैया सिंह नाम के एक कंटेंट क्रिएटर ने बनाया है। इस वीडियो में एक डिस्क्लेमर भी शामिल है, जिसमें लिखा गया है कि इसे मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया है।
फेसबुक पर एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘ये दोनों भाई बहन थे? अब शादी कर ली और पति-पत्नी हो गये। वायरल होने के लिए कुछ भी करते हैं। ऐसे लोगों के बारे में आपकी क्या राय है।’

एक्स पर इसी तरह के दावे के साथ यह वीडियो वायरल है।
फैक्ट चेक
वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड है
बूम ने दावे की पड़ताल करते हुए पाया कि वायरल वीडियो में एक डिस्क्लेमर दिया गया है। इसमें किसी कन्हैया सिंह का नाम लिखा है और इसके साथ ही इसमें यह भी लिखा गया है कि यह वीडियो केवल मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया है।
वीडियो में दिखाई देने वाले इस डिस्क्लेमर को नीचे देखा जा सकता है।

इसी से संकेत लेते हुए सोशल मीडिया पर संबंधित कीवर्ड सर्च करने पर फेसबुक पर इस वीडियो क्रिएटर की प्रोफाइल मिली। वीडियो क्रिएटर कन्हैया ने अपने फेसबुक पेज पर 1 जनवरी, 2024 को इस वीडियो के एक फुल वर्जन को शेयर किया था।
कन्हैया कश्यप ने अपने फेसबुक अकाउंट के इंट्रो में खुद को प्रैंक वीडियो बनाने वाला क्रिएटर बताया है।

कन्हैया सिंह के फेसबुक पेज पर ऐसे कई और स्क्रिप्टेड वीडियो (यहां और यहां) देखे जा सकते हैं।
यह कहानी मूल रूप से [बूम] द्वारा प्रकाशित की गई थी { https://hindi.boomlive.in/fact-check/hindu-woman-marrying-her-brother-scripted-video-27405} और इसे शक्ति कलेक्टिव के तहत [dainikbharat24.com] द्वारा पुनः प्रकाशित किया गया है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX