झारखंडी विरासत, विकास एवं संस्कृति की झलक देखेगा देश

झारखंड
Spread the love

रांची। गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में झारखंड की झांकी शामिल होगी। पूरा देश झारखंडी विरासत, विकास एवं संस्कृति की झलक देखेगा।

गणतंत्र दिवस-2025 के अवसर पर दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में झारखंड सहित देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों का चयन हुआ है। इस वर्ष झारखंड की झांकी में दिवंगत रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के साथ झारखंड की धनी संस्कृति, यहां के पारंपरिक नृत्य, शिक्षा में नारी शक्ति के बढ़ते कदम आदि को झांकी में प्रदर्शित की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से झांकियों का प्रारूप मांगा था। विभिन्न चरणों की चयन प्रक्रिया के बाद केवल 15 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की झांकी का दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रदर्शन के लिए चयन हुआ। नई दिल्ली में 19 जनवरी तक सभी चयनित राज्यों की झांकी को तैयार कर लेना है और पूरे परिधान के साथ 23 जनवरी को इनका रिहर्सल भी करा लिया जाना है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX