
- युवा सैनिक संघ के रक्तदान शिविर में 75 यूनिट खून जमा
दुमका। युवा सैनिक संघ, नाला के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 75 यूनिट रक्तदान हुआ। रक्तदान शिविर का उद्घाटन सांसद नलिन सोरेन ने किया। सांसद को एमएसीपी सहित शिक्षकों से संबंधित समस्याओं में भी अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि उचित प्लेटफार्म पर समस्या को रखकर समाधान निश्चित रूप से करेंगे।
विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक विकेल कुनाल प्रजापति थे। उन्होंने रक्तदान भी किया। मौके पर प्रोन्नति संबंधित कार्य के संबंध में विस्तारपूर्वक बात भी की। बताया कि एनएसई में अपलोड भी कर दिया गया है। भरासा दिलाया कि जल्द ही प्रमोशन का कार्य संपन्न कर लिया जाएगा।
मौके पर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष महेश्वर घोष, पूर्व संगठन मंत्री विद्यासागर, संयुक्त सचिव सुधीर कुमार, कुंडहित अंचल सचिव कृष्ण चन्द्र रजक, कुंडहित अंचल संगठन मंत्री अरिजीत सिंह, राज्य प्रतिनिधि सुब्रत कुमार चौधरी, नाला अंचल संगठन मंत्री संजीव कुमार ठाकुर, प्रवीर कुमार दास, विशेश्वर रजक, रसमय माजी, मंजय वाद्यकर, मनोज कुमार सिंह, श्यामल मंडल सहित अन्य शिक्षकों ने उपस्थित होकर रक्तदान शिविर को प्रोत्साहित करने के साथ रक्तदान भी किया।
इस अवसर पर युवा सैनिक संघ के अध्यक्ष कमल पैतंडी, सचिव राजू दास, उपाध्यक्ष त्रिभुवन तिवारी, संगठन मंत्री दीपक कुमार मंडल, संयुक्त सचिव कुन्दन कुमार सिंह, रामकृष्ण दास, मृदुल कांति माजी, तापस भंडारी, सुमन मंडल, मुकेश झा, श्यामल घोष, बिजय मंडल, दीपेश दां, सागर बर्मन, अभिजीत दां, अभिजीत दास, सूरज राउत, सुमन भंडारी, बाबू भंडारी, आकाश चक्रवर्ती, सौरभ घोष, राजेश तिवारी, अभिक, अर्जुन चक्रवर्ती आदि ने रक्तदान शिविर को संपन्न कराने में भूमिका अदा की।
रक्तदान शिविर में विष्णु मंडल, जगबंधु पाण्डेय, मुन्ना लच्छीरामका आदि ने भी अंश ग्रहण किया। आसानसोल सरकारी ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर नाला पंचायत के मुखिया अजित मुर्मू एवं महेशमुंडा पंचायत के मुखिया राजा मुर्मू भी उपस्थित थे।
मुन दास, बर्णाली चौधरी, मधुमिता घोष आदि पांच महिलाओं ने रक्तदान किया। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयंती पर विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें 5 किमी दौड़, क्विज, चित्रांकन, संगीत, नृत्य शामिल है। विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। शाम 7 बजे बंगाल के लोकप्रिय कलाकार सारेगामा सुपरस्टार रामकृष्ण घोष, सोमा दासगुप्ता आदि संगीतमय प्रस्तुती देंगे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8