टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीज़न की वार्षिक पुष्प एवं सब्जी प्रदर्शनी शुरू

झारखंड
Spread the love

  • संस्थानों, वेंडर पार्टनर्स और स्कूलों के 54 स्टॉल के साथ लगे हैं 7 फूड स्टॉल

वेस्ट बोकारो। टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीज़न की मेजबानी में 3 जनवरी से 5 जनवरी, 2025 तक टाटा स्टील स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, वेस्ट बोकारो में आयोजित 13वें वार्षिक पुष्प और सब्जी प्रदर्शनी का 3 जनवरी को शुभारंभ हुआ।

डी बी सुंदरा रामम (वाइस प्रेसिडेंट, रॉ मटेरियल्स, टाटा स्टील) ने डी बी शैलजा, अनुराग दीक्षित (जेनरल मैनेजर, वेस्ट बोकारो डिवीज़न, टाटा स्टील), रक्षा दीक्षित, महेश प्रसाद (अध्यक्ष, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन, वेस्ट बोकारो) और पीके सिंह (सचिव, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन, वेस्ट बोकारो) की उपस्थिति में इस प्रदर्शनी का फीता काटकर विधिवत उदघाटन किया।

इस अवसर पर डी बी सुंदरा रामम ने कहा, ‘हमारे पूर्वजों ने मानव जीवन में प्रकृति के महत्व को समझा और टाटा स्टील उससे मिले सबक को आगे बढ़ा रही है। आज, हम समुदाय और समाज के जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए लगातार काम कर रहे हैं, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियां स्वच्छ वातावरण में रह सकें। आज इस प्रदर्शनी में स्कूली बच्चों ने ऊर्जा संरक्षण और ग्लोबल वार्मिंग के बारे में बात की, जिससे पता चलता है कि बच्चे इन मुद्दों के बारे में कितने जागरूक हैं।’

इस तीन दिवसीय आयोजन में विभिन्न संस्थानों, वेंडर पार्टनर्स और विभिन्न स्कूलों के 54 स्टॉल के साथ 7 फूड स्टॉल भी लगाए गए है। कार्यक्रम में विभिन्न खास क़िस्मों के पुष्प, सब्जियों और पौधों को प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में सैंड पेंटिंग, रंगोली, स्केच पेंटिंग, कलर पेंटिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट और आस पास की नर्सरी के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही झारखंड की संस्कृति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी होगी। प्रदर्शनी का समापन 5 जनवरी, 2025 को होगा।

इस अवसर पर राजेश चिंतक (चीफ़, एचआरबीपी, रॉ मटेरियल्स, टाटा स्टील), पी के त्रिपाठी (चीफ़, रॉ मटेरियल्स, टेक्नोलॉजी ग्रुप, टाटा स्टील), आनंद कुमार (चीफ़, लैंड, रॉ मटेरियल्स), बी वी सुधीर कुमार (चीफ़, कोल बेनीफिशिएशन, वेस्ट बोकारो डिवीज़न), राजेश पटेल (चीफ़, क्वेरी एबी, वेस्ट बोकारो डिवीज़न), मजहर अली (चीफ़, इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट्स, वेस्ट बोकारो डिवीज़न), मृणाल भद्रा (चीफ़, क्वेरी एसई, वेस्ट बोकारो डिवीज़न), प्रवीण (हेड, प्लानिंग, वेस्ट बोकारो डिवीज़न) सहित टाटा स्टील के वरीय अधिकारी, यूनियन पदाधिकारी, कर्मचारी और समुदाय के लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX