रांची। कोल इंडिया (Coal India) के नए चेयरमैन की तलाश शुरू हो गई है। इसके लिए लोक उद्यम चयन बोर्ड ने आवेदन मांगे हैं। वर्तमान में इस पद पर पीएम प्रसाद कार्यरत हैं।
लोक उद्यम चयन बोर्ड के अनुसार यह पद शिड्यूल ए का है। इसका वेतनमान 2.00 से 3.70 लाख है। यह पद 1 नवंबर, 2025 को खाली हो रहा है। इसके लिए 25 फरवरी, 2025 तक आवेदन मांगे गये हैं।
जारी विज्ञापन के अनुसार कोल इंडिया और सहायक कंपनी में कार्यरत अफसरों के लिए आवेदन करने की अधिकतम उम्रसीमा 58 साल है। अन्य कंपनियों के लिए यह 57 साल तय है। आवेदनकर्ताओं की न्यूनतम उम्र 45 वर्ष है।
इस पद पर अधिकतम 5 साल के लिए नियुक्ति होगी। हालांकि चयनित अफसर की उम्र 60 हो जाने पर वह रिटायर हो जाएंगे। कोयला मंत्रालय के आदेश से भी चयनित अफसर प्रभावित होंगे।
तय समय तक आने वाले आवेदन की स्क्रूटनी के बाद आवेदकों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके आधार पर लोग उद्यम चयन बोर्ड चेयरमैन के नाम की अनुशंसा करेगा। एसीसी की मंजूरी और कोयला मंत्रालय से आदेश जारी होने के बाद नए चेयरमैन पद संभालेंगे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8