रांची। जेसीआई रांची का 65वें शपथ ग्रहण समारोह रविवार को होटल रेनड्यू में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी थे। विशिष्ट अतिथि जेसीआई इंडिया की पूर्व नेशनल प्रेसिडेंट राखी जैन थीं। मौके पर प्रतीक जैन ने अध्यक्ष की कमान संभाली।
समारोह में संस्था के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रतीक जैन ने अपनी ऊर्जावान टीम के साथ शपथ ग्रहण किया। मुख्य अतिथि बाबूलाल मरांडी ने अध्यक्ष प्रतीक जैन और उनकी टीम को शुभकामनाएं दी। उन्होंने जेसीआई को ‘जूनियर चैंबर इंटरनेशनल’ के बजाय ‘यूथ चैंबर इंटरनेशनल’ के रूप में संबोधित किया। कहा कि यह युवाओं के नेतृत्व और समाज में सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है।
विशिष्ट अतिथि राखी जैन ने जेसीआई रांची को ‘मिनी जेसीआई जोन’ के रूप में सराहा और इसकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी। उन्होंने नई टीम को समाजसेवा और विकास के लिए प्रेरित करते हुए उनकी योजनाओं की प्रशंसा की।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रतीक जैन ने ‘लीडिंग द चेंज’ थीम पर जोर दिया। उन्होंने इस साल समाज के विकास के लिए कई योजनाओं की घोषणा की, जिनमें 50 जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप प्रदान करने की योजना प्रमुख है।
मंच संचालन ऋषभ जैन ने किया। कार्यक्रम के आयोजन और संचालन में देवेश जैन, तपिश केडिया, और केशू जैन ने भूमिका निभाई। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष, पूर्व सचिव और रांची के प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रतिनिधि सहित अन्य उपस्थित रहे।
नई कार्यकारिणी टीम
सचिव : सनी केडिया
उपाध्यक्ष : अभिषेक जैन, निशांत मोदी, निखिल अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, साकेत अग्रवाल, तरुण अग्रवाल
कोषाध्यक्ष : कौशल मुरारका
संयुक्त सचिव : सौरभ जालान
प्रवक्ता : आदित्य जालान
निदेशक : अभिषेक नारनौली, अक्षत अग्रवाल, अमन सिंघानिया, अनीश जैन, अंकित अग्रवाल, अनुभव अग्रवाल, किशन अग्रवाल, मंदीप सिंह, मोहित बागला, निखिल मोदी, नितिन पोद्दार, प्रवीण अग्रवाल, ऋषभ छापरिया, ऋषभ जैन, ऋषभ जालान, ऋषभ सिंघानिया, ऋषि मुरारका, संदीप खेमका, संकेत सरावगी, सौरव नरेडी, सृजन हेतमसरिया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8