आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत 1 से 31 जनवरी तक लोगों को हिट एंड रन स्कीम और गूड समेरियटन के बारे में जागरूक किया गया। सड़क सुरक्षा माह में भीड़ भाड़ वाले हाट बाजार को चिन्हित कर विभिन्न प्रकार से लोगों में जागरुकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। सभी को हिट एंड रन और गुड समेरियटन पॉलिसी के बारे में जानकारी दी जा रही है।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों बताया गया कि गोल्डन हावर में किसी भी दुर्घटना पीड़ित को बचाने में सोचें नहीं। पुलिस कभी भी किसी की मदद करने के लिए परेशान नहीं कर सकती है। पुलिस और अस्पताल अनावश्यक पूछताछ नहीं कर सकती हैं। किसी भी प्रकार की कानूनी प्रक्रियाओं से मुक्त रहेंगे। गुड समेरिटन पॉलिसी के तहत किसी भी दुर्घटना पीड़ित की मदद करने पर 2000 से 5000 रुपये तक से सम्मानित किया जाता है। प्रशस्ति पत्र भी दिया जाता है।
लोगों से कहा गया कि हेलमेट हमेशा पहन कर चलें। दूसरों को भी प्रेरित करें। इससे आने वाली दुर्घटना को टाल सकते हैं। दुर्घटना में सिर ही वैसा अंग है, जिसका इलाज़ संभव नहीं है। इसलिए अपने सिर को बचाने के लिए जब भी गाड़ी को चलाने या बैठने का मौका मिले, तब हेलमेट का उपयोग करने में बहाना नहीं बनाएं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8