विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। जायंट्स पद प्रतिष्ठापन समारोह कार्यक्रम में जायंट्स गढ़वा, जायंट्स आस्था, जायंट्स सहेली, यंग जायंट्स गढ़वा के नव निर्वाचित पदधारी, अध्यक्ष, सचिव, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की शपथ ली। मुख्य अतिथि के रूप में गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडेय एवं डाल्टनगंज जायंट्स सतीश जोरीहार ने मेडिकल ऑफिसर डॉ अभिनीत विश्वास एवं अनूप शर्मा को जायंट्स इंटरनेशनल प्रमाण पत्र दिया। कार्यक्रम ज्ञानी केतन स्कूल में रविवार को हुआ।

डाल्टनगंज जायंट्स सतीश जोरीहार ने सभी नव निर्वाचित पदधारी व सदस्यों को शपथ दिलाई। इसमें जायंट्स आस्था अध्यक्ष पद के लिए विराट राजा विश्वास, सचिव के लिए वेद प्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ आलोक कश्यप, उपाध्यक्ष अमित शर्मा, मेडिकल ऑफिसर डॉ अशोक सोनी, डॉ आशीष कुमार, डॉ अभिनीत विश्वास, निदेशक राजेश सोनी, अनूप शर्मा को शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष उत्तम जायसवाल, उपाध्यक्ष अमित शर्मा, मेडिकल ऑफिसर डॉ अशोक सोनी, डॉ अभिनीत विश्वास, निदेशक राजेश सोनी, अनूप शर्मा, सभी जायंट्स आस्था टीम, समाजसेवी उमेश कश्यप, डॉ पतंजलि कुमार केशरी, शौकत खान इत्यादि लोग मौके पर उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8