दुमका। प्राथमिक शिक्षक संघ भवन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर शिक्षकों ने माल्यार्पण किया। सुभाष चंद्र बोस जयंती भारत में हर साल 23 जनवरी को मनाई जाती है( जो भारत के स्वतंत्रता संग्राम के एक प्रमुख नेता थे।
शिक्षकों ने बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी, 1897 को ओडिशा के कटक में हुआ था। वह एक महान देशभक्त और स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने भारत की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था। सुभाष चंद्र बोस जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें सैन्य परेड, सेमिनार, और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल होते हैं।
यह दिवस नेताजी के जीवन और कार्यों को याद करने और उनके आदर्शों को अपनाने का अवसर प्रदान करता है। शिक्षक संघ भवन में माल्यार्पण करने वालों में राष्ट्रीय काउंसलर डॉ श्याम किशोर सिंह गांधी, जिला अध्यक्ष डॉ रसिक बास्की, प्रधान सचिव टुनटुन कुमार, जिला प्रवक्ता सुनेदु सरकार बप्पा इत्यादि उपस्थित थे।
शिक्षकों ने कहा कि तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ आज भी हर भारतीय के दिल में गूंजता है। उनकी विरासत हमें हमारे महान राष्ट्र की एकता, प्रगति और समृद्धि के लिए प्रयास करने के लिए प्रेरित करे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8