शादी कर भी समाज को ये बड़ा संदेश दिया नीरज चोपड़ा ने

अन्य राज्य देश
Spread the love

हरियाणा। अपने खेल से नीरज चोपड़ा देश के करोड़ों युवाओं को प्रेरणा दे रहे हैं। हाल ही में वह हिमानी से शादी के बंधन में बंधे हैं। शादी कर भी नीरज ने समाज को बड़ा संदेश दिया है।

नीरज चोपड़ा ने शादी में कोई दहेज नहीं लिया। इसके बदले, उनके परिवार ने ‘शगुन’ के रूप में 1 रुपये की टोकन राशि ली।

नीरज चोपड़ा का परिवार ने कहा कि हम हमेशा दहेज प्रथा के खिलाफ रहे हैं। हमारा परिवार दहेज की अवधारणा में विश्वास नहीं करता है। हमने शगुन के रूप में सिर्फ एक रुपया लिया।

नीरज की शादी सादे समारोह में हुई। किसी तरह कोई तामझाम और दिखावा नहीं हुआ। शादी में काफी कम लोग बुलाए गए थे।

एक सवाल के जवाब में नीरज चोपड़ा की सास ने कहा कि नीरज चोपड़ा की शादी में हमने एक भी सेलिब्रिटी को नहीं बुलाया। उन्होंने कहा कि ‘हिमानी अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अमेरिका में ही नौकरी भी कर रही है।

साल ने कहा कि सभी अनुष्ठानों और समारोहों को पूरा करने के लिए उनके पास केवल 14-16 दिन थे। इसलिए किसी सेलिब्रिटी को आमंत्रित नहीं किया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8