रांची। राष्ट्रीय जतरा महोत्सव का आयोजन 31 जनवरी और 1 फरवरी को रांची के मोरहाबादी मैदान में होगा। इसके पोस्टर का विमोचन खिजरी विधायक राजेश कच्छप, राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के अध्यक्ष नरेश पहान एवं पदधारियों ने 10 जनवरी को किया।
खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के सभी पदधारी बधाई के पात्र हैं, जो अनुसुचित जनजातियों के 33 समूहों को एक मंच में लाने का काम कर रहे हैं।
राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के अध्यक्ष नरेश पहान ने कहा कि राष्ट्रीय जतरा महोत्सव का तैयारी शुरू कर दी गई है। झारखंड के सभी जिलों में रहने वाले आदिवासी समाज के लोगों को राष्ट्रीय जतरा महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित करेंगे।
राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के कोषाध्यक्ष सूरज टोप्पो ने कहा कि महोत्सव में जितने भी आदिवासियों के वर्ग की वेशभूषा, खान पान और प्रतीक चिन्ह स्टॉल के माध्यम से दर्शाए जाएंगे।
राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के महासचिव नीलम बिरूली ने कहा कि राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के मंच से पूरी देश दुनिया के आदिवासियों को अपनी धरोहरों को बचाना और अपनी परंम्परा, संस्कृति को संरक्षण देना का काम करेंगे।
इस पोस्टर लॉन्च में सचिव डब्ल्यू मुंडा, अरूण पहान, उपाध्यक्ष अमित मुंडा, विक्की करमाली, मिथलेश कुमार, अशोक मुंडा, मोहन तिर्की, जोशना केरकेट्टा, राधा हेमरोम, सोनू खलखो, दिप्तराज बेदिया, मानसीन मुंडा, ज्योति हेमरोम, सिकन्दर मुंडा, राहुल तिर्की, मुकेश मुंडा, उमेश पहान सहित अन्य भी मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX