राष्ट्रीय नाई महासभा ने मनाई जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। राष्ट्रीय नाई महासभा ने पुलिस कंट्रोल रूम के समीप स्थित भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई। इस अवसर पर महासभा के गढ़वा जिला अध्यक्ष दशरथ ठाकुर ने कर्पूरी ठाकुर की जीवनी पर प्रकाश डाला। बताया कि जननायक कर्पूरी ठाकुर का जन्म 24 जनवरी, 1924 को बिहार के समस्तीपुर जिले के शहबाजपुर गांव में हुआ था। वे भारतीय राजनीति के महान नेता और समाजवादी विचारक थे।

कर्पूरी ठाकुर ने अपने जीवन में सामाजिक न्याय और गरीबों के हक के लिए संघर्ष किया। वे बिहार के मुख्यमंत्री रहे और उनके कार्यकाल में समाज के पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कर्पूरी ठाकुर को उनके नेतृत्व और गरीबों के प्रति संवेदनशीलता के लिए ‘जननायक’ के रूप में जाना जाता है।

जयंती मानाने के बाद राष्ट्रीय नाई महासभा के जिला अध्यक्ष दशरथ ठाकुर की अध्यक्षता में उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र सौपा गया। मांगपत्र में कैश कला बोर्ड गठन की मांग की गई है।

मौके पर जिला अध्यक्ष दशरथ ठाकुर, कोषाध्यक्ष सह संगठन मंत्री दिनेश कुमार ठाकुर, मनोज ठाकुर, श्यामलाल ठाकुर, संतोष ठाकुर सहित अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *