भक्तिमय संगीत के संग 13 जनवरी को नमो पतंग उत्सव

झारखंड
Spread the love

  • रातू रोड के ओटीसी मैदान में पतंग वितरण के साथ होगा उत्सव

रांची। श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति के सानिध्य में 13 जनवरी, 2025 को ओटीसी ग्राउंड (रातू रोड) के मैदान में नमो पतंग उत्सव होगा। सांसद व रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पतंग उत्सव की शुरुआत झारखंड में 2006 में की थी। इसके बाद से यह प्रत्येक वर्ष हो रहा है।

आयोजन के संरक्षक रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ हैं। समिति के अध्यक्ष मुकेश काबरा ने बताया हिंदू धर्म के संग हमारी भारतीय संस्कृति का निर्वाह करते हुए मकर संक्रांति व लोहड़ी के शुभ अवसर पर नमो पतंग उत्सव का आयोजन 13 जनवरी को प्रातः 11.30 बजे प्रारंभ किया जाएगा।

श्री काबरा ने बताया भक्तिभय रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के संग यह कार्यक्रम प्रारंभ हो जाएगा। इसके अंतर्गत पतंग वितरण और उत्सव का आयोजन होगा। इस उपलक्ष्‍य पर समिति द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया जाएगा। आयोजन में शामिल सभी लोगों के लिए खिचड़ी के महाभोग की भी व्यवस्था रहेगी।

उत्सव को सफल बनाने में अजय मारू, पुनीत पोद्दार, कुणाल आजमानी, प्रमोद सारस्वत, राज वर्मा, रविंद्र मोदी, राम बांगड़, संजय सिंह, नीरज चौधरी, रमाशंकर बगड़िया, संतोष सेठ, अमित चौधरी, मनीष लोधा, संजय जायसवाल, ललित ओझा, सोनित अग्रवाल, सुबेश पांडेय, संजय पांडेय, आशीष अग्रवाल, संजय पोद्दार, कमलजीत सिंह शंटी, नीरज कुमार समिति के सदस्य लगे हुए हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX