नई दिल्ली। कोयला मंत्रालय ने दिसंबर, 2024 के दौरान समग्र कोयला उत्पादन और वितरण में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। इससे देश के लिए ऊर्जा सुरक्षा प्राप्त करने की उसकी प्रतिबद्धता मजबूत हुई है।
दिसंबर, 2024 के दौरान कोयला उत्पादन 97.94 मिलियन टन (एमटी) तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान दर्ज किए गए 92.98 एमटी उत्पादन से 5.33% की वृद्धि दर के साथ अधिक है। कैप्टिव और अन्य खदानों ने 18.95 एमटी का उत्पादन किया। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि में 14.62 एमटी की तुलना में 29.61% की उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है।
दिसंबर 2024 तक संचयी कोयला उत्पादन में भी पर्याप्त वृद्धि देखी गई, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 726.29 एमटी (अनंतिम) तक पहुंच गया जबकि वित्त वर्ष 2023-24 की इसी अवधि के दौरान यह 684.45 एमटी था जो 6.11% की वृद्धि को दर्शाता है। यह ऊर्जा की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए मंत्रालय के अथक प्रयासों को दर्शाता है।
कोयला वितरण के मामले में दिसंबर 2024 के आंकड़े दिसंबर 2023 में 87.06 एमटी की तुलना में बढ़कर 92.59 एमटी टन हो गए, जिससे 6.36% की वृद्धि दर हासिल हुई। कैप्टिव और अन्य खदानों से वितरण 18.13 एमटी रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 31.83% की वृद्धि दर्शाता है।
इसके अतिरिक्त दिसंबर 2024 तक संचयी कोयला वितरण वित्त वर्ष 2024-25 में 750.75 एमटी (अनंतिम) तक पहुंच गया। वित्त वर्ष 2023-24 में यह 711.07 एमटी था, जिससे 5.58% की प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की गई।
कोयला मंत्रालय उत्पादन बढ़ाने, निर्बाध वितरण सुनिश्चित करने और देश की बढ़ती ऊर्जा मांगों को पूरा करने के उद्देश्य से पहलों का नेतृत्व करना जारी रखता है। कोयला उत्पादन और वितरण में लगातार वृद्धि कोयले में आत्मनिर्भरता हासिल करने और आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए मंत्रालय की अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX