- मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने जारी किया कार्यक्रम
रांची। गणतंत्र दिवस समारोह-2025 के अवसर पर मंत्रीगण विभिन्न जिलों के मुख्यालय में झंडोत्तोलन करेंगे। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने झंडोत्तोलन संबंधी कार्यक्रम जारी किया है।
मंत्री राधाकृष्ण किशोर पलामू (डाल्टनगंज) में झंडोत्तोलन करेंगे। मंत्री दीपक बिरुवा पश्चिमी सिंहभूम में, मंत्री चमरा लिंडा गुमला में, मंत्री संजय प्रसाद यादव पाकुड़ में, मंत्री रामदास सोरेन में पूर्वी सिंहभूम, मंत्री इरफ़ान अंसारी जामताड़ा में झंडा फहराएंगे।
मंत्री हाफिजुल हसन देवघर में, मंत्री श्रीमती दीपिका पांडे सिंह गोड्डा में, मंत्री योगेन्द्र प्रसाद बोकारो में, मंत्री सुदिव्य कुमार में गिरिडीह में झंडोत्तोलन करेंगे। मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की लोहरदगा में झंडोत्तोलन करेंगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8