
रांची। अर्पिता महिला मंडल, सीसीएल मुख्यालय वाइव्स एसोसिएशन की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह, उपाध्यक्ष श्रीमती इंदु मिश्रा, एवं श्रीमती शशि दुहान ने खेलगांव परिसर स्थित जे.एस.एस.पी.एस का दौरा किया। उनके साथ अर्पिता महिला मंडल की अन्य सदस्यों भी मौजूद थीं।
दौरे के दौरान उन्होंने विभिन्न स्टेडियमों का निरीक्षण किया। जे.एस.एस.पी.एस. द्वारा संचालित विभिन्न खेल विधाओं में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों से मुलाकात की। वार्ता के दौरान उन्होंने खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन, हॉस्टल की व्यवस्था और उपलब्ध अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
श्रीमती प्रीती सिंह ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों, विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और खेलों में उनके समर्पण और मेहनत की प्रशंसा की।
इस अवसर पर जे.एस.एस.पी.एस. की टीम और प्रशिक्षकों के साथ खेल अकादमी के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने प्रशिक्षकों को उनके समर्पण और रचनात्मकता के लिए बधाई दी। साथ ही, झारखंड में खेलों के प्रोत्साहन और विकास में सीसीएल और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों की प्रशंसा की।
जे.एस.एस.पी.एस. ने झारखंड में खेलों को बढ़ावा देने के लिए एक नया मानक स्थापित किया है। अर्पिता महिला मंडल के इस दौरे ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को प्रेरणा दी। खेलों के विकास के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत किया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8