लायंस क्लब ऑफ समर्पण ने ग्रामीणों के साथ मनाई मकर संक्रांति

झारखंड
Spread the love

  • तिल, चूड़ा, बिस्किट, लड्डू और पतंग का किया वितरण

रांची। सामाजिक संस्था लायंस क्लब ऑफ समर्पण ने कांके रोड स्थित पतरा गोंदा में ग्रामीणों के बीच मकर संक्रांति त्यौहार 13 जनवरी को मनाया। इस उपलक्ष्य में सैकड़ों ग्रामीणों के बीच तिल, चूड़ा, बिस्किट, लड्डू, गुड़ और पतंग का वितरण किया। इस अवसर पर संस्‍था के सदस्यों ने सभी को मकर संक्रांति पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही, सुख-शांति व समृद्धि की कामना की।

सभी ने कहा कि हमारे देश के विभिन्न हिस्सों में मकर संक्रांति त्यौहार को फसलों का त्यौहार, पोंगल, और बिहू का त्यौहार मनाई जाती है। यह सांस्कृतिक पर्व सर्दियों के अंत और लम्बे दिनों की शुरुआत का प्रतीक है।

इस अवसर पर संस्था द्वारा ग्रामीणों के बीच ऊनी वस्त्र का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में लायंस क्लब ऑफ समर्पण की अध्यक्ष सीमा सिंह, उपाध्यक्ष रीना अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नीलम कुमारी, सचिव हेमा बंका, फाउंडर सुमिता बेदी, सारिका अग्रवाल, संजीवनी साहू, सिंधु बाला, संगीता झुलका, शिवप्रिया सिंह आदि मौजूद थे।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पतरा गांव की उप मुखिया नमिता देवी, समाजसेवी आशुतोष द्विवेदी, सुमन मुंडा सेविका, शुभम चौधरी, लखन मुंडा, अजय वर्मा, रमेश मुंडा आदि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

मकर संक्रांति पर्व के स्पॉन्सर सुमिता और संगीता सामग्री – तिल चूड़ा, बिस्किट, लड्डू। पतंग के स्पॉन्सर- संजीवनी साहू, सुप्रिया, हेमा बंका थीं। कपड़ा वितरण के स्पॉन्सर सुमिता बेदी थी। यह जानकारी लायंस क्लब ऑफ समर्पण की अध्यक्ष सीमा सिंह ने दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8