Jharkhand Weather : रांची। पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक न्यूनतम तापमान सिमडेगा के बानो में 5.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कल से कई जिलों में मौसम में बदलाव होगा। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 20 जनवरी, 2025 को दी।
तापमान में बदलाव होगा
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 3 से 4 दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
कल आसमान साफ रहेगा
केंद्र के अनुसार जनवरी को आसमान साफ रहेगा। राज्य के उत्तरी-पूर्वी भागों के कुछ इलाकों में सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने की संभावना है।
22 से होगा बदलाव
केंद्र के अनुसार 22 से 24 जनवरी तक उत्तरी भागों में आंशिक बादल छा सकते हैं। शेष भागों में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। उत्तरी-पूर्वी भागों के कुछ इलाकों में सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने की संभावना है।
यहां कोहरा छाया रहेगा
राज्य के उत्तरी-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं कोहरा छाया रहेगा। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिलों में देखने को मिलेगा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8