Jharkhand Weather : इस दिन से फिर गिरेगा 4 डिग्री तापमान

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्‍क रहा। राज्‍य में कहीं-कहीं हल्‍के से मध्‍यम दर्जे का कोहरा देखा गया। एक बार फिर सर्दी का प्रकोप बढ़ने वाला है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 6 जनवरी, 2025 को दी।

तापमान में बदलाव

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 24 घंटे के दौरान न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 दिनों में इसमें 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की आशंका है।

कल से छाएंगे बादल

केंद्र के अनुसार 7 जनवरी तक सुबह में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा। इसके बाद आसमान में आंशिक बादल छाये रहेंगे।

इसका ख्‍याल रखें

घना कोहरा छाए रहने पर महज कुछ दूर की जगह नहीं दिखती है। ऐसे में वाहन चलाते समय सावधानी बरते। तेज गति से वाहन नहीं चलाएं। बचाव और दूसरों को सतर्क करने के लिए लाइट का हमेशा प्रयोग करें।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj