Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटे में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया। कल यानी 8 जनवरी को घना कोहरा छाया रहेगा। इसका असर कई जिलों में देखने को मिलेगा। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 7 जनवरी, 2025 को दी।
तापमान में बदलाव
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की आशंका है। इसके बाद अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

आसमान साफ रहेगा
केंद्र के अनुसार 8 जनवरी को राज्य के कुछ इलाकों में सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा। इसके बाद आसमान साफ रहेगा।
यहां के अलर्ट जारी
केंद्र के अनुसार 8 जनवरी को राज्य के उत्तरी-पश्चिम एवं दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रहेगा। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम जिलों में देखने को मिलेगा।
इसका ख्याल रखें
घना कोहरा छाए रहने पर महज कुछ दूर की जगह नहीं दिखती है। ऐसे में वाहन चलाते समय सावधानी बरते। तेज गति से वाहन नहीं चलाएं। बचाव और दूसरों को सतर्क करने के लिए लाइट का हमेशा प्रयोग करें।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj