Jharkhand Weather : कल से इन जिलों में छाया रहेगा घना कोहरा, अलर्ट जारी

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम शुष्‍क रहा। आसमान साफ रहा। राज्‍य के उत्‍तरी-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं कोहरा देखा गया। कल यानी 22 जनवरी को कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। इसका अलर्ट भी जारी किया गया है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने 21 जनवरी, 2025 को दी।

तापमान में बदलाव होगा

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 3 दिनों में न्‍यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद अगले 2 दिनों में इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की उम्‍मीद है।

कल बादल छाए रहेंगे

केंद्र के अनुसार 22 जनवरी को उत्‍तरी भागों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। शेष भागों में आसमान साफ रहेगा। राज्‍य के पूर्वी भागों के कुछ इलाकों में सुबह में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे का कोहरा छाए रहने की संभावना है।

23 से होगा बदलाव

केंद्र के अनुसार 23 और 24 जनवरी को सुबह में कोहरा छाया रहेगा। इसके बाद उत्‍तरी भागों में आंशिक बादल छा सकते हैं। शेष भागों में आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा।

यहां के लिए अलर्ट

राज्‍य के पूर्वी भागों में 22 जनवरी को कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रहेगा। इसका असर गोड्डा, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिलों में देखने को मिलेगा।

इसका ख्‍याल रखें

घना कोहरा छाए रहने पर महज कुछ दूर की जगह नहीं दिखती है। ऐसे में वाहन चलाते समय सावधानी बरते। तेज गति से वाहन नहीं चलाएं। बचाव और दूसरों को सतर्क करने के लिए लाइट का हमेशा प्रयोग करें।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8