Jharkhand Weather : रांची। पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम शुष्क रहा। आसमान साफ रहा। राज्य के उत्तरी-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं कोहरा देखा गया। कल यानी 25 जनवरी से सर्दी बढ़ेगी। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने 24 जनवरी, 2025 को दी।
तापमान में बदलाव होगा
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य के उत्तरी भागों में अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। राज्य के शेष भागों में दूसरे दिन से अगले 3 दिनों में इसमें 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की उम्मीद है। इसके बाद कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
कल कोहरा छाया रहेगा
केंद्र के अनुसार 25 जनवरी को राज्य में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा। इसके बाद आसमान मुख्यत: साफ रहेगा।
26 से धुंध छाया रहेगा
केंद्र के अनुसार 26 और 30 जनवरी को सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। इसके बाद आसमान मुख्यत: साफ रहेगा।
यहां घटेगा तापमान
राज्य के उत्तरी भागों में कल यानी 25 जनवरी को तापमान गिरेगा। गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, गोड्डा, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज, जामताड़ा जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8