
संजय यादव
देवघर। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर ने आमजनों के लिए सदर अस्पताल परिसर में जन औषधि केंद्र का शुभारंभ शनिवार को किया। यहां लोगों को सस्ती दवाएं मिलेंगी। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ युगल किशोर चौधरी, अस्पताल उपाधीक्षक उपस्थित थे।
उपायुक्त विशाल सागर ने बताया कि जन औषधि केंद्र के माध्यम से आमजनों को सुलभ एवं बाजार की तुलना में 20 से 80 प्रतिशत सस्ती दरों पर जेनरिक दवाइयां उपलब्ध कराई जाएगी। इससे आमलोगों को सुविधा और फायदा मिलेगा। साथ ही मेडिकल स्टोर में मरीजों की सुविधा के लिए फार्मासिस्ट को स्टोर पर रखा गया है। मौके पर उपरोक्त के अलावा जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, चिकित्सकों की टीम, स्वास्थ्य कर्मी आदि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX