अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच महोत्सव का आयोजन रांची में 2 फरवरी से

झारखंड
Spread the love

रांची। राष्ट्रीय नाट्य संस्थान के तत्‍वावधान में अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच महोत्सव ‘भारत रंग महोत्सव’ के 25 वें संस्करण का आयोजन 28 जनवरी से 16 फरवरी, 2025 तक किया जा रहा है। यह भारत, नेपाल और श्रीलंका के 13 शहरों में होगा।

इस बार का भारंगम ‘वसुधैव कुटुम्बकम, बंदे भारंगम’ की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए अंतर्राष्ट्रीय सहभागिता के माध्यम से इस महोत्सव की पहुंच को और व्यापक बना रहा है। इस बार ‘एक रंग: श्रेष्ठ रंग’ भारत रंग महोत्सव 2025 का यह नारा रचनात्मक अभिव्यक्ति में एकता और विविधता में एकता के भाव को दर्शाने वाला है.

20 दिनों तक चलने वाले रंग महोत्सव 2025 में 09 अलग-अलग देशों की 200 से ज्यादा अनूठी प्रस्तुतियों होंगी, जिन्हें भारत और विदेशों में 13 स्थानों पर प्रदर्शित किया जा रहा है। इस महोत्सव में भाग लेने वाले अंतर्राष्ट्रीय थिएटर समूह रूस, इटली, जर्मनी, नॉर्वे, नेपाल, ताइवान, स्पेन और श्रीलंका से शामिल हैं। पहली बार, भारत रंग महोत्सव अपनी सीमाओं से परे जा रहा है।

भारत में रांची, अहमदाबाद, बेंगलुरु, भटिंडा, भोपाल, गोवा, गोरखपुर, जयपुर, आदि शहरों में हो रहा है। रांची में इसका आयोजन 2 से 7 फरवरी, 2025 तक शौर्य सभागार में होना तय है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8