रांची। शीत लहर को देखते हुए झारखंड की राजधानी रांची जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल 6 और 7 जनवरी, 2025 को बंद रहेंगे। इसका आदेश उपायुक्त ने 4 जनवरी को जारी कर दिया है। इसकी जानकारी संबंधितों को भी दी है।
जारी आदेश में कहा गया है कि जिले में शीत लहर के कारण अत्याधिक ठंड पड़ने से विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। वैसी स्थिति में शीत लहर के प्रकोप के कारण 6 जनवरी और 7 जनवरी, 2025 को जिले के सभी कोटि के सरकारी उच्च/मध्य/प्राथमिक विद्यालय एवं सभी निजी विद्यालय पूर्णतः बंद रहेंगे।
सभी कोटि के सरकारी उच्च/मध्य / प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं कार्यरत शिक्षक/शिक्षकेत्तर कर्मी उक्त अवधि में नियत समय पर विद्यालय में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। वे विद्यालयी कार्य का सम्पादन करना सुनिश्चित करेंगे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX