Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope Today : 21 जनवरी, 2025

मेष

समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता। अपनी बारी का इंजतार करें। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से संपर्क बनेगा जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। वाहन सुख संभव है। मन में प्रसन्नता रहेगी।

वृष

जो लोग दूसरे के लिए मांगते हैं, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मागना पड़ता। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। किसी के बहकाने से सपने संबंध तोडऩे से बचें। पैर में चोट लग सकती है। समाज में नाम होगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

मिथुन

बीमारी में दवाई असर नहीं करेगी। बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें या योग्य व्यक्ति से सलाह लें। नए भवन में जाने के योग है। आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। नए वस्त्रों की प्राप्ति संभव है। मेहनत का फल नहीं मिलने से क्रोध व दु:ख होगा।

कर्क

स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करना पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन नाखुश होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा। कलह व हानि संभव है।

सिंह

किसी के बहकावे में बहुत जल्द आ जाते है। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश नहीं दें। पिता के व्यवहार से मनमुटाव होगा। जीवनशैली में परिवर्तन के योग हैं। आय के नए स्रोत हाथ आयेंगे।

कन्या

सोचे हुए कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम-प्रसंग के चलते मन उदास होगा। शुभ समाचार मिलेंगे, लाभ होगा।

तुला

कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवनशैली में आय परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी। राजकीय कोप का सामना कर पड़ सकता है, सावधान रहें।

वृश्चिक

अपने हिसाब से जिन्दगी जीना पसंद रहेगा। जो लोग आपके कार्यों की सराहना करते थे, वे विरोध करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रुचि कम रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। धर्म से जुड़ी यात्रा सफल रहेगी।

धनु

समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। पारिवारिक लोगों का सहयोग नहीं मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तो तनाव खत्म होगा। परिवार में किसी समारोह की रूपरेखा बनेगी। बड़े खर्च सामने आएंगे।

मकर

व्यस्तता के कारण सेहत को नहीं भूलें। जीवनसाथी से नम्रता से बात करें। दोनों की वार्तालाप में स्नेह झलके न कि बनावटी बातें करें। वाणी में मधुर रहें। यात्रा के योग हैं। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। व्यावसायिक बकाया वसूली होगी।

कुंभ

सेहत को नजरअंदाज न करें। आनावाश्यक किसी को परेशान करना अच्छी बात नही है। रुके हुए कार्य अपने अच्छे संपर्कों से पूरे होंगे। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी। अस्वस्थता रहेगी। संतान के विवाह की चिंता बढ़ेगी। यात्रा सफल रहेगी।

मीन

जल्दबाजी के फैसलों से भारी नुकसान हो सकता है। परिवार में आपकी बातों को सुना जायेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल रहेंगे। प्रेम प्रसंग में टकराव संभव है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)