
- Horoscope Today : 18 जनवरी, 2025
मेष
व्यावसायिक संदर्भ में आशावादी दृष्टिकोण के साथ कार्यस्थल पर बहुत ऊर्जावान रहेंगे। आप अपने वाक् चातुर्य से कार्य बना लेंगे। व्यापार-व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्धि होगी। यात्रा से लाभ संभव है। समय पर कार्य करना सीखें।
वृष
वास्तविक लक्ष्य से विपरीत दिशा की ओर ले जाने को अग्रसर है। वर्तमान समय शुभ फल प्रदान करने वाला है। वाणी पर नियंत्रण रखें। बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदलें ना कि दूसरों को बदलने की कोशिश करें।
मिथुन
संतान के विवाह की चिंता रहेगी। कुछ सकारात्मक घटनाक्रम होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव है। राज कार्य से जुड़े जातको के लिए समय मिश्रित फलदायी है। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग नहीं करें।
कर्क
अपने व्यवहार में अत्यधिक सफल होंगे। ग्राहकों के साथ स्थायी संबंध बनाएंगे। कार्यस्थल पर कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है। व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। स्वस्थ रहें, मस्त रहें। व्यर्थ की चिंता छोड़ दें।
सिंह
योग्यता को साबित करने के लिए बेहतर अवसरों का सुचारु रूप से लाभ उठाएंगे। आपके व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है। लाभ लें। अनायास खर्च हो सकता है। सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
कन्या
धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही है। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।
तुला
लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का अंतिम दिन है। महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। ज्यादा घमंड से नुकसान आपको ही है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।
वृश्चिक
कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। कितना सोचते हैं, पर करते कितना हैं इस पर ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा।
धनु
शांति से फैसले लें। जल्दबाजी में कोई भी कार्य नहीं करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं। लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी। स्वास्थ्य के संदर्भ में चिड़चिड़े हो सकते हैं। आर्थिक संदर्भ में अतीत के प्रयास फल देंगे।
मकर
स्त्री का सहयोग मिलेगा। उनसे सलाह करके कार्य को करना लाभकारी रहेगा। दूसरों के लिए बुरा नहीं सोचें। आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव है। समय कम है, काम ज्यादा। मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।
कुंभ
अच्छे अवसर मिलेंगे, लेकिन महत्वपूर्ण यह है कि इन अवसरों का कितना लाभ उठा पाते हैं। शांति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्रोतों में वृद्धि के आसार हैं। पुराने निवेश से लाभ होगा। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।
मीन
नौकरी में परिवर्तन के लिए यह सही समय नहीं है। कार्य की अधिकता के कारण जरूरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)