Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope Today : 2 जनवरी, 2025

मेष

अप्रत्याशित रूप से काफी खर्च हो सकता है। कोई ऐसी चीज खरीद सकते हैं, जिसकी जरूरत नहीं है। ज़्यादा तनाव महसूस कर रहे हैं, तो बच्चों के साथ अधिक समय बिताएं। उनके प्यार भरी मासूम सी मुस्कुराहट सभी परेशानियों को खत्म कर देंगी। अपना कीमती समय पार्टनर को दें।

वृष

कुछ नयी वित्तीय योजनाएं पता चलेंगी। एक बार आप सोच समझकर कोई फैसला ले लें तो उसे कार्यान्वित करने में हिचकिचाएं नहीं। प्रेमी के साथ अनबन हो सकती है। दोस्तों और बंधुजनों के साथ भी रिश्तों में खटास आने की आशंका है। पैसों के लेन-देन में सतर्कता बरतें। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

मिथुन

थोड़ी सी मेहनत से पूरा फल मिलने की संभावना हैं। परिजनों का सहयोग मिलेगा। घर में शांति का माहौल रहेगा। वैवाहिक जीवन के लिए यह कठिन समय है। लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे हैं तो वह आज आ सकते हैं। तांबे की कोई वस्तु खरीदना लाभदायक रहेगा। परिवारिक सुख और शांति रहेगी।

कर्क

अंतर्मन में झांकने का बहुत अच्छा समय है। इसका उपयोग कमियां दूर करने के लिए जरूर करना चाहिए। धन लाभ होगा। जीवनसाथी से बहुत ज़्यादा उम्मीदें रखना वैवाहिक जीवन में उदासी की तरफ ले जा सकता है। यथार्थवादी रवैया अपनाएं। आपकी ओर मदद का हाथ बढ़ाएं।

सिंह

आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। पुरानी बातों में उलझे रहने के स्थान पर बदलाव के लिए फोकस करें। आपकी सक्रियता बनी रहेगी। बेहतर होगा कि जिनके साथ रहते हैं, उनके साथ विवादों में पड़ऩे की बजाय विवादों से दूर ही रहें। काम का बोझ कम रहेंगे। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल हो सकती है।

कन्या

भावनाओं और विचारों को व्यक्त करने की स्थि‍ति आ सकती है। घरेलू काम थका देने वाला होगा। नजदीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। दिन की शुरुआत खराब हो सकती है, लेकिन शाम होते-होते सब सुधर जाएगा। जीवनसाथी के साथ मधुर रिश्ते बनेगे। बेरोजगारों को भागदौड़ करनी पड़ सकती हैं।

तुला

भावनात्मक संतुष्टि मिलेगी। कोई करीबी भी भावनाओं में बहकर बात करेगा, लेकिन जमीन से जुड़े रहकर उपयुक्त प्रतिक्रिया देनी है। शारीरिक कष्ट कम होगा। स्वास्थ्य में सुधार के योग हैं। रोमांटिक मुलाकात बहुत रोमांचक रहेगी। हंसी-मजाक का लहजा किसी दूसरे को प्रेरित कर सकता है।

वृश्चिक

अकेलापन खत्म हो सकता हैं। रिश्तों में मजबूती आएगी। अच्छे मूड में रहेंगे। क्रोध नहीं करें। मन को शांत रखें। परिवार के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। उत्साह बढ़ेगा। अचानक धन प्राप्ति हो सकती है। कोई जरूरी काम अधर में ही छोडऩा पड़ सकता है। धैर्य और होशियारी से काम लें।

धनु

खुद को उलझन में फंसा हुआ महसूस करेंगे। शिक्षार्थियों के लिए दिन अच्छा है। रोमांस दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा। बेकार की बातों और झगड़ों से बचें। घर के रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन मुश्किल भरा हो सकता है। भला चाहने वाले से परेशानी पर खुलकर बात करें।

मकर

कही घूमने का प्लान बना सकते हैं। बेकार की बातों में बहस नहीं करें। वरिष्ठ अधिकारी आप पर नजर रखे हुए हैं। अधिक मेहनत करें। कुछ अनपेक्षित निजी मुद्दे सामने आ सकते हैं। अधिक काम करने से बचें। पूर्ण आराम लें। झुंझलाहट से बचने के लिए शांतचित्त रहें। नशा से दूर रहें।

कुंभ

अपने प्रति ईमानदार रहें, क्योंकि इसी से आप हर एक स्थिति में खुश रह पायेंगे। परिवार में किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ सकती है। केवल दूसरों की परवाह करने के लिए अपनी इच्छाओं का बलिदान नहीं करें। जो अच्छा लगे, वही करें। करियर के विषय में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

मीन

कार्यस्थल की ओर से किसी अन्य स्थान की यात्रा का मौका मिल सकता है। आपकी रोमांटिक प्रवृति उजागर होगी। काम में व्यावहारिकता भी दिखानी होगी। कार्य ज्यादा होने के कारण पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे। दाम्पत्य जीवन को सुधारने की कोशिश करें। प्रतिद्वंद्वी आप पर हावी हो सकते हैं।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj