Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope Today : 1 जनवरी, 2025

मेष

दिन निवेश करने के लिए अच्छा साबित हो सकता है। कुछ तनाव और मतभेद चिड़चिड़ा और बेचैन बना सकते हैं। कही से किसी नौकरी का ऑफर मिलेगा। किसी को पैसे उधार नहीं दें। भावुकता पर नियंत्रण रखें। परिजन आपके भविष्य को लेकर परेशान रहेंगे।

वृष

ज्यादा भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। पूरे दिन व्यस्त रहेंगे। मंदिर जाने या किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक समस्या के हल में से मदद मिलेगी। जीवन शैली पर हो रहें खर्चों में कमी जरूरी है। मन बहुत संवेदनशील रहेगा। थकान और तनाव से आराम मिलेगा।

मिथुन

ऑफिस में ज्यादा टाइम देना पड़ेगा। कार्यस्थल पर किसी के प्रति आर्थिक मामलों में राहत मिलेगी। नौकरी में प्रगति के योग बनेंगे। कोई आध्यात्मिक गुरु या बड़ा सहायता कर सकता है। प्रतिद्वंद्वी आप पर हावी हो सकते हैं। मन चिंताग्रस्त रहेगा, जिससे असमंजस की स्थिति बनेगी।

कर्क

स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। सरकारी अफसरों से संपर्क होगा। दिन हर्षोल्लास का रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा, जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। किसी तीसरे इंसान का दखल आपके और आपके प्रिय के बीच गतिरोध पैदा करेगा।

सिंह

किसी पर्यटन स्थल पर जाने से मन अतिप्रसन्न होगा। वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा। अगर सिंगल हैं तो आपके लिए कोई रिश्ता आ सकता है। पूर्व में की गई मेहनत का फल मिल सकता है। कार्य स्थल पर प्रमोशन मिलने के आसार हैं। परिवार की रिथति में सुधार होगा।

कन्या

धार्मिक कार्य और यात्रा के लिए समय अनुकूल है। मित्रों-सम्बंधियों से हुई मुलाकात आनंद देगी। जीवनसाथी के सहयोग से काम पूरे होंगे। व्यापार में लाभ के योग हैं। बिजनेस के लिहाज से उत्तम दिन है। तब तक कोई वादा नहीं करें, जब तक उसे पूरा करने में सक्षम न हों।

तुला

परिजनों और संतान से अनबन हो सकती हैं। गलतफहमियां दूर होंगी। व्यवसाय के क्षेत्र में प्रतिभा बढ़ सकती हैं। जो भी आपसे मिलें, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। बाहर जाने का कार्यक्रम बनाएं तो बेहतर रहेगा। प्रेमी संग शाम रोमांटिक रहेगी।

वृश्चिक

उत्साह और चौकसी का गुण किसी भी कार्य को बेहतर रूप से संपन्न करवाने में मदद करेगा। करियर के विषय में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। कोई निर्णय लेने से पहले सोचें। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के ज़रिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है।

धनु

परिजनों का स्वास्थ्य बिगड सकता है। भावनाओं पर काबू रखें। पेशेवर मामलों को सहजता से सुलझाने का प्रयत्न करें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। खर्च की चिंता से मन अशांत रह सकता हैं। वाणी पर संयम रखना आवश्यक है। दैनिक कार्यों में दिन बीतेगा।

मकर

विद्यार्थियों को किसी बात की उलझन हो सकती है। परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य से कुछ अनबन हो सकती है। अकेलापन महसूस कर सकते हैं। इससे बचने के लिए कहीं बाहर जाएं। दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। संतान के प्रति दुखी हो सकते हैं।

कुंभ

मन भटक सकता है। जीवनसाथी व किसी और के बीच खुद को भावनात्मक तौर पर झूलता हुआ महसूस करेंगे। आपकी सहायता कोई मित्र या रिश्तेदार करेगा। किसी धार्मिक स्थल पर जाने की उम्‍मीद है। अपनी प्रतिभा पर भरोसा रख कार्य करें।

मीन

पुरानी बातों को याद कर दिन बर्बाद नहीं करें। किसी बात की चिंता होगी। घर में कोई बीमार हो सकता है। वह काम करें, जिससे सुकून मिले। कानूनी समस्या सता सकती है। घर पर मेहमानों का आना दिन को खुशगवार बना देगा। किसी को पैसे उधार नहीं दें।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj