नव वर्ष पर गुरु नानक सत्संग सभा ने सजाया विशेष दीवान

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। नव वर्ष के आगमन पर की खुशी में गुरु नानक सत्संग सभा ने 1 जनवरी को सुबह 7:15 बजे से विशेष दीवान सजाया। दीवान की शुरुआत हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह की आसा दी वार कीर्तन से हुई। इसके बाद उन्होंने “आगे सुख मेरे मीता पाछे आनंद प्रभ कीता……” और “लख खुशियां पातशाहियां जे सतगुर नदर करे……..” शबद गायन किया।

दीवान में विशेष रूप से शिरकत करने पहुंचे ज्ञानी मान सिंह, साबका हेड ग्रंथी श्री तख्त श्री हरमंदिर साहिब, अमृतसर ने कथा वाचन कर गुरु वाणी पर प्रकाश डाला। कहा कि रोजाना वाहेगुरु का नाम जपने से जीवन में खुशियां मिलती है। साथ ही, साध संगत से रोजाना वाहेगुरु का नाम जपने को कहा।

सुबह 9 बजे से 10.15 बजे तक श्री दरबार साहिब साहिब अमृतसर के रागी जत्था भाई कमलजीत सिंह ने “हऊ कुर्बाने जाऊ तिना के लैण जो तेरा नाउ……” और “अपने सेवक की आपे राखै आपे नाम जपावै …..” जैसे कई शबद गायन कर साध संगत को निहाल किया।

श्री अनंद साहिब जी के पाठ, अरदास, हुक्मनामा और कढ़ाह प्रसाद वितरण के साथ दीवान की समाप्ति सुबह 10.30 बजे हुई। दीवान समाधि के बाद सत्संग सभा द्वारा साध संगत के लिए चाय नाश्ते का लंगर चलाया गया। गुरु नानक सत्संग सभा के सचिव अर्जुन देव मिढ़ा ने साध संगत को नव वर्ष की बधाई दी।

आज के दीवान में मनीष मिढ़ा, हरगोबिंद सिंह, हरविंदर सिंह बेदी, नरेश पपनेजा, मोहन काठपाल, सुरेश मिढ़ा, अनूप गिरधर, विनोद सुखीजा, जीवन मिढ़ा, हरीश मिढ़ा, बसंत काठपाल, मोहित झंडई, आशु मिढ़ा, रमेश गिरधर, नीरज गखड़, मोहन लाल अरोड़ा, नवीन मिढ़ा, इन्दर मिढ़ा, रमेश पपनेजा, गुलशन मिढ़ा, रौनक ग्रोवर, सूरज झंडई, आशीष दुआ, भगवान थरेजा, राकेश गिरधर, राज कुमार सुखीजा, जितेश बेदी, हरीश तेहरी, भरत गाबा, कुणाल चूचरा, हरविंदर सिंह, गौरव मिढ़ा, पियूष मिढ़ा, मनीष गिरधर शामिल थे।

इसके अलावा अमन सचदेवा, कमल अरोड़ा, कमल धमीजा, ज्ञान मादन पोत्रा, प्रवीण मुंजाल, राकेश काठपाल, कमल मुंजाल, दुर्गी देवी मिढ़ा, रज्जो काठपाल, अंजू पपनेजा, खुशबू मिढ़ा, अंजू काठपाल, रजनी मक्कड़, बंसी मल्होत्रा, अमर मुंजाल, बिमला मिढ़ा, मीना गिरधर, मंजीत कौर, किरण अरोड़ा, ममता थरेजा, ममता सरदाना, नीतू किंगर, सुषमा गिरधर, मनोहरी काठपाल, गूंज काठपाल, ऊषा झंडई, किरण अरोड़ा, मधु सिन्हा, कंचन गुप्ता, पायल मल्होत्रा एवं रेणु किंगर समेत अन्य भी शामिल थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX