
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने राजनीति से सन्यास ले लिया। मकर संक्रांति पर उन्होंने अपने राजनीतिक सफर और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने जनता के सहयोग और विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया। चंद्रवंशी ने चार बार विधायक और दो बार मंत्री बनने का श्रेय जनता को दिया।
उम्र का हवाला दिया
चुनावी हार पर चंद्रवंशी ने कहा कि लोकतंत्र में हार-जीत स्वाभाविक है। जनता का निर्णय सर्वोपरि है। उन्होंने उम्र का हवाला देते हुए चुनावी राजनीति से सन्यास लेने का निर्णय लिया। हालांकि समाजसेवा और विकास कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
सतबहिनी झरना पर विचार
सतबहिनी झरना के विकास को लेकर चंद्रवंशी ने कहा, “अपने कार्यकाल में मैंने जितना संभव था, विकास कार्य किए। अब इसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी नए विधायक पर है। यदि जनता को मेरी आवश्यकता होगी, तो मैं हमेशा सहयोग के लिए तैयार हूं।”
अधूरे सपनों का उल्लेख
चंद्रवंशी ने अपने अधूरे सपनों के बारे में बात करते हुए विश्रामपुर और मझिआंव को अनुमंडल बनाने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि 102 योजनाओं का शिलान्यास क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
भविष्य की योजनाएं
भाजपा के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए चंद्रवंशी ने कहा, “पार्टी ने जो सम्मान दिया, उसे कभी नहीं भूलूंगा। अब शेष जीवन समाजसेवा, शिक्षा व्यवस्था सुधारने और धर्म कार्यों में समर्पित करूंगा।”
नए विधायक को सलाह
श्री चंद्रवंशी ने अपने प्रतिद्वंदी नरेश प्रसाद सिंह की जीत को स्वीकारते हुए उन्हें जनता के निर्णय का सही प्रतिनिधि बताया। नए विधायक को सलाह देते हुए उन्होंने कहा, “क्षेत्र के विकास कार्यों को बिना भेदभाव के पूरा करें। मैं हर संभव सहयोग के लिए तैयार हूं।”
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8