मुंबई। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में देश और दुनिया से करोड़ों लोग डुबकी लगा रहे हैं। पूर्व बॉलीवुड स्टार ममता कुलकर्णी ने भी यहां डुबकी लगाया है। इसके बाद उन्होंने अपने जीवन को लेकर बड़ा एलान किया।
ममता कुलकर्णी ने अपना, साथ ही अपनी पिछली और आने वाली पीढ़ियों का अनिवार्य ‘पिंडदान’ किया।
वह 1990 के दशक की फिल्मों में अपनी बोल्ड और ग्लैमरस भूमिकाओं के लिए जानी जाती है।
ममता कुलकर्णी ने अब आध्यात्मिक जीवन अपना लिया है। वह किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बन गई।
ममता कुलकर्णी ने कहा कि मेरी तपस्या 2000 से चल रही है। आज, इतने सालों के बाद, मैंने आखिरकार एक संन्यासी का जीवन अपना लिया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8