आईसीएआई की रांची शाखा में चार वर्षों के लिए चुने गए कार्यकारिणी सदस्य

झारखंड
Spread the love

रांची। दी इंस्टीट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया (आईसीएआई) की रांची शाखा कार्यकारिणी के सदस्यों के लिए चुनाव हुआ। चुनाव में 1264 चार्टर्ड एकाउंटेंट में से 560 ने वोट दि‍या। वोटों की गिनती 18 जनवरी, 2025 को हेड ऑफिस से नामित लोगों ने देर शाम तक की। इंस्टीट्यूट की रांची शाखा की कार्यकारिणी सदस्यों के इस चार वर्षीय चुनाव में 10 प्रत्याशी थे।

यह चुनाव आईसीएआई, नई दिल्ली के दिशानिर्देश पर चुनाव पदाधिकारी और रीजनल काउंसिल सदस्य सीए मनीषा बियानी की देखरेख में संपन्न हुआ। चुने गए सदस्‍यों का कार्यकाल के वर्ष 2025-29 तक होगा।

सीए मनीषा बियानी ने बताया कि वोटों की गिनती के बाद सीए निशांत मोदी, सीए अभिषेक केडिया, सीए विवेक खोवाल, सीए अनीश जैन, सीए भुवनेश कुमार ठाकुर, सीए दिलीप कुमार और सीए हरेन्दर भारती विजयी घोषित किए गए।

चुनाव में निर्वाचित सभी कार्यकारिणी सदस्यों को इंस्टीट्यूट की रांची शाखा की चेयरपर्सन सीए श्रद्धा बगला ने बधाई दी। आशा व्यक्त की कि‍ शाखा नई कार्यकारिणी सदस्यों के निर्देशन में चार्टर्ड अकाउंटेंट, सीए के विद्यार्थियों के उत्तरोत्तर विकास और सामाजिक कार्यों में आने वाले वर्षों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8