विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर उग्र ग्रामीणों ने किया हमला

झारखंड
Spread the love

संजय यादव

देवघर। जिले के देवीपुर थाने के तिलौना गांव में विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर उग्र ग्रामीणों ने हमला कर दिया। देवीपुर थाने के पुलिस पदाधिकारी और जवानों के साथ गाली-गलौज, मारपीट की। पुलिसवालों का सरकारी हथियार छीनने का भी ग्रामीणों ने प्रयास किया और सरकारी काम में बाधा भी पहुंचाया।

इस मामले में पुलिस ने नीलकंठ मिर्धा, सुनील कुमार तुरी, रिंकु तुरी को गिरफ्तार किया है। सभी तिलौना गांव के रहने वाले हैं। वहीं, मामले में गांगो मिर्धा, विशाल तुरी, दुर्गी देवी, गोल्फा तुरी, विकास गोस्वामी (सभी तिलौैना निवासी), आनंद तुरी उर्फ गुलशन की तलाश की जा रही है। मामले में देवीपुर थाने के एसआई अजय सोय ने 9 नामजद और 10 अज्ञात पर केस दर्ज कराया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX