दुर्गा पूजा प्रतिनिधियों ने उपायुक्त से बताई समस्याएं

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। टंडवा की सभी पूजा समितियां व अखाड़ों के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधियों ने बताया कि टंडवा दानरो नदी पुल पर दोनों साइड लोहे का हाइट गैज (बैरिकेडिंग) लगाया जा रहा है। यह आम जनमानस के हित के लिए है, लेकिन त्‍यौहारों के दौरान इससे परेशानी होगी।

प्रतिनिधियों ने बताया कि दुर्गा पूजा में प्रतिमा विसर्जन, रामनवमी में विशाल रथ भ्रमण और मोहर्रम में ताजिया इसी रास्ते से होकर गुजरते हैं। यह धार्मिक आस्था का विषय है। हाइट गैज को नट बोल्ट से फीट किया जाए, जिससे त्यौहार में दो से तीन दिन पहले विभाग से अनुमति लेकर पूजा कमेटी उसे खोल सकें। त्यौहार के बाद उसे वापस वैसे लगा दें।

उपायुक्त ने प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। प्रशासन ने अपील की कि सभी पूजा समिति व अखाड़े मिलजुलकर शांति और भाईचारे के साथ त्यौहारों का आयोजन करें।

मौके पर जय मां शेरावाली संघ के संयोजन दौलत सोनी, अध्यक्ष सुनील कुमार, जय भारत अखाड़ा के अध्यक्ष शुभम केशरी, रंजीत कुमार, जय मां वैष्णो संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार, रामनवमी पूजा समिति के राजू गुप्ता एवं अन्य पूजा के प्रमुख अखाड़ों के पदधारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX