प्रोन्‍नति पर डीएसई लगातार दे रहे थे आश्‍वासन, डीसी से मिले शिक्षक

झारखंड
Spread the love

पलामू। प्रोन्‍नति को लेकर डीएसई शिक्षकों को लगातार आश्‍वासन दे रहे थे। इससे नाराज होकर शिक्षकों ने डीसी से मुलाकात की। उन्‍हें बताया कि डीएसई के लगातार दिए जा रहे आश्‍वासन से शिक्षकों में नाराजगी है।

नियत समय पर ग्रेड टू से फोर में प्रोन्नति की श्रेणी में आ रहे प्राथमिक शिक्षकों ने 4 जनवरी, 2025 को डीएसई से कार्यालय में भेंट की। वरीयता सूची की अद्यतन प्रगति के बारे में जानकारी ली। डीएसई ने कहा कि विभागीय प्रोन्नति नियमावली ’93, न्यायदेशों के अनुरुप राज्य से प्राप्त निर्देश के अनुसार वरीयता सूची तैयार की गयी है। इसकी गहन जांच की जा रही है, ताकि यह त्रुटिरहित रहे। जिला स्थापना समिति से इसके अनुमोदन में दिक्कत नहीं हो।

इसपर अजाप्टा पलामू जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार दूबे ने दो टूक कहा कि विगत दो महीनों से कहा जा रहा है कि प्रोन्नति शीघ्र होगा। वयीयता सूची अंतिम चरण में है। हालांकि बार-बार तिथि बढ़ती जा रही है। इससे शिक्षकों में व्यवस्था के प्रति रोष उत्पन्न हो रहा है। इसी तरह के आश्वासन से 31 दिसंबर ’24 में रिटायर हो चुके शिक्षक प्रोन्नति से भी वंचित हो गये। आर्थिक क्षति भी हुई। अब यह भी डर सता रहा कि 31 जनवरी ’25 को भी एक बड़ा तबका रिटायर कर जाएगा।

डीएसई ने कहा कि 7 जनवरी ’25 को जिला स्थापना समिति में इसे उपस्थापित करेंगे। इस पर खीज कर अजाप्टा जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार दूबे और झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जितेंद्र दूबे ने उपायुक्त से भेंट की। उन्‍हें बताया कि जिला शिक्षा अधीक्षक के बार-बार आश्वासन से शिक्षकों में घोर निराशा है। दो बार आश्वासन देने के बाद भी शिक्षकों की प्रोन्नति नहीं हुई। इसपर उपायुक्त ने कहा कि एक सप्ताह में प्रोन्नति काम संपन्न करा लिया जायेगा।

मुलाकात करनेवालों में जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार दूबे, झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जितेंद्र दूबे के साथ महासचिव अमरेश कुमार सिंह, वरीय जिला उपाध्यक्ष रामानुज प्रसाद, हुसैनाबाद प्रखंड अध्यक्ष जुबैर अंसारी, इकबाल अहमद, सुरेंद्र राम, अवधेश राम, मुस्ताक अंसारी, बलमनाथ राम, विनोद दीक्षित, अली इमाम, अरविंद कुमार, सत्येंद्र कुमार प्रखंड अध्यक्ष मुहम्मदगंज, चक्रवर्ती सिंह सहित अन्‍य शिक्षक मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX