- शहर में पैदल घूम कर अलाव की व्यवस्था का भी लिया जायजा
पलामू। बढ़ती ठंड व शीतलहरी के बीच डीसी शशि रंजन ने शनिवार रात मेदिनीनगर के प्रमुख चौक-चौराहों पर जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान वे रेलवे स्टेशन परिसर, अम्बेडकर पार्क, बाजार के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। इस क्रम में उन्होंने सड़क पर दोना-पत्ता बेचने वालों संग संवाद भी स्थापित किया। दातुन, दोना-पत्ता बेचने वालों के बीच डीसी ने 30 से अधिक कंबल का वितरण किया।
किसी तरह की कोई समस्या नहीं आए
उपायुक्त ने नगर निगम द्वारा संचालित सरकारी बस डिपो स्थित आश्रय गृह का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बेड, कंबलों की संख्या, रूम हीटर, शौचालय आदि का जायज़ा लिया। नगर आयुक्त जावेद हुसैन ने उपायुक्त को आश्रय गृह के विषय पर विभिन्न जानकारी दी। उपायुक्त ने नगर आयुक्त को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि इस ठंड में ज़रुरतमंदों को आश्रय गृह में किसी तरह की कोई समस्या नहीं आये।
स्टेशन से पैदल ही अपने आवास पहुंचे
स्टेशन परिसर में असहाय व जरूतमंदों के बीच कंबल वितरण के पश्चात शहर में अलाव की व्यवस्था का अवलोकन करने के उद्देश्य से उपायुक्त स्टेशन रोड से पैदल ही अपने आवास पहुंचे। इस दौरान वे बेलवाटिका चौक, नवा टोली, सदीक चौक समेत अन्य स्थानों से होते हुए आवास पहुंचे। इस क्रम में उन्होंने सभी स्थानों पर कंबल वितरण किया। कई शहरवासियों से संवाद भी स्थापित किया। इस पूरे निरीक्षण कार्यक्रम में नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, सिटी मैनेजर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX