पीड़ितों को मुआवजा दिलाने में सहायक है डालसा : कविता खाती

झारखंड
Spread the love

रांची। झालसा के निर्देशानुसार न्यायायुक्त सह अध्यक्ष (डालसा, रांची) दिवाकर पांडे के मार्गदर्शन में मंगलवार को डालसा ने बाढ़ू पंचायत भवन में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एलएडीसी अधिवक्ता कविता कुमारी खाती, पीएलवी जमील अख्तर, बबिता कुमारी, देवंती कुमारी, भानु देवी, विधि के विद्यार्थी श्रृजन मिश्रा, उन्नाभ राज, स्मृति झा, तनिषा चौधरी, अमेया विक्रम सिंह, मोहम्मद आमीर सुहैल व राजा वर्मा उपस्थित थे।

एलएडीसी अधिवक्ता कविता कुमारी खाती ने नशा उन्मूलन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नशा एक गंभीर समाजिक बुराई है। नशा से इंसान का अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है। नशे के लिये समाज में शराब, गांजा, भांग, अफीम, जर्दा, गुटखा, तम्बाकू और धुम्रपान सहित चरस, स्मैक, कोकिन, ब्राउन शुगर जैसे घातक मादक पदार्थ का उपयोग किया जा रहा है। इन जहरीले और नशीले पदार्थों के सेवन से व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक हानि होती ही है। साथ ही सामाजिक वातावरण भी प्रदूषित होता है।

उन्होंने  जेजे एक्ट, पोक्सो एक्ट, बाल विवाह, बाल विवाह अधिनियम तथा डायान बिसाही पर जानकारी दी। कही कि डायन बिसाही एक अंधविश्वास है। डायन बिसाही के नाम पर प्रताड़ित करना अपराध है। 

पीएलवी जमील अख्तर व बबिता कुमारी ने सड़क दुर्घटना संबंधित कानून, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन प्राप्त करने के बारे में बतायें एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची में इससे संबंधित आवेदन देने के लिए लोगों को कहा।

ज्ञात हो कि आगामी 22 फरवरी को आयोजित होने वाले विवाह एवं चेक अनादरण से संबंधित विशेष लोक अदालत की भी जानकारी दी गयी। लोक अदालत में वादकारी उपस्थित होकर मध्यस्थता के माध्यम से अपने वादों का निस्तारण करा सकते हैं।

08 मार्च को आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में पीएलवी के द्वारा जानकारी दी गयी। उन्होंने कहा कि न्यायालय में कोई भी वाद लंबित हैं तो राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन अपने वादों का निबटारा करा सकते हैं। अंत में डालसा के पीएलवी ने पम्पलेट, लिफलेट और कानूनी पुस्तिका का वितरण किया। निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया। इसके अलावा झारखण्ड सरकार के द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं का विस्तृत जानकारी दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8